- Hindi News
- कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ 37वें पायदान पर लाहिड़ी
कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ 37वें पायदान पर लाहिड़ी
नई दिल्ली | मलेशियनओपन जीतने के बाद भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी की विश्व रैंकिंग में बड़ा उछाल आया है और वे सोमवार को अपने कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ 37वें पायदान पर पहुंच गए।
मलेशियन ओपन में रविवार को मिली जीत के बाद अनिर्बान लाहिड़ी की विश्व रैंकिंग में 36 स्थान का उछाल आया। विश्व रैंकिंग में जीव मिल्खा सिंह के बाद लाहिड़ी भारत के दूसरे ऐसे गोल्फ खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष 40 में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं।
जीव मिल्खा मार्च 2009 में शीर्ष 30 में पहुंचने में कामयाब रहे थे। लाहिड़ी का शीर्ष-50 में यह पहला हफ्ता है। बेंगलुरू के लाहिड़ी के अनुसार अब उनकी नजरें 19 से 22 फरवरी तक होने वाले हीरो इंडियन ओपन पर है। लाहिड़ी थाईलैंड गोल्फ में अपने प्रदर्शन के कारण ब्रिटिश ओपन के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।