भारत 12 मार्च को खेलेगा क्वालिफायर मैच
नई दिल्ली | भारतीयफुटबॉल टीम रूस में 2018 में होने वाले फीफा वर्ल्डकप के प्रीलिमिनेरी जॉइंट क्वालिफिकेशन राउंड-1 मैच 12 मार्च को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलेगी। राउंड-1 के तहत घर और बाहर आधार पर मैच खेले जाएंगे। भारत पहले घर मे खेलेगा और फिर बाहर जाकर खेलेगा। यह मैच भारत के नए मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के लिए पहली परीक्षा होगी। राउंड-1 के तहत बाहर का मैच 17 मार्च को होगा। भारत का सामना किस टीम के साथ होगा, इसका फैसला 10 फरवरी को होगा। इसी दिन ड्रॉ निकाले जाएंगे।