- Hindi News
- रेलमंत्री को सुझाव; ट्रेन में हो एयरहोस्टेस जैसी नर्स
रेलमंत्री को सुझाव; ट्रेन में हो एयरहोस्टेस जैसी नर्स
रेलमंत्री सुरेश प्रभु चाहते हैं कि आम लोग भी बताएं कि रेलवे में क्या-क्या बदला जाए। ताकि 26 फरवरी को रेल बजट पेश करते समय उन्हें सहूलियत हो। प्रभु ने 9 जनवरी को अपने मंत्रालय की वेबसाइट पर इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे। अब तक 16 हजार भी चुके हैं। कुछ उपयोगी, तो कुछ रोचक। मसलन- ट्रेनों में एयरहोस्टेस की तर्ज पर नर्सें नियुक्त हों। ताकि बीमार यात्रियों को मदद पहुंचाई जा सके। और भी कई...
1 विंडो सीट के लिए ज्यादा पैसे लें
खिड़कीवाली सीट के लिए मारा-मारी रहती है। क्यों ये सीटें प्रीमियम रेट पर बेची जाएं। ऐसा ही लोअर बर्थ के लिए भी किया जा सकता है।
6 ट्रेन की छत पर लगें सोलर पैनल
सभीट्रेनों की कोच के ऊपर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा की जा सकती है। अभी कालका-शिमला ट्रेन में इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।
2 पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट कर्मचारी रखें
सीमापर स्थित मुनाबाव स्टेशन पर ज्यादा पढ़े-लिखे और अच्छे दिखने वाले कर्मचारी तैनात हों। ताकि हमारे कर्मचारी पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट दिखें। इस स्टेशन से थार एक्सप्रेस निकलती है।
5 कोच के ऊपर पंखा लगाएं
पंखोंको कोच के ऊपर इस तरह लगाया जाए कि ट्रेन चलने पर वे घूमें और कोच के अंदर हवा दें। इसे टरबाइन से जोड़कर बिजली भी बनाई जा सकती है।
8 बुकिंग पर ही पता चले सीट नंबर
अभीऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो पता नहीं होता कौनसी सीट मिलेगी। सीट नंबर चुनने की सुविधा शुरू हो।
7 टीटीई को टैबलेट दें
सभीटीटीई को टैब देकर पेपरलेस करें। उस पर सीट का स्टेटस लगातार अपडेट होता रहेगी। फायदा रेलवे का ही।
4 कोच में आरओ सिस्टम लगाएं
हरकोच में मिनरल वाटर डिस्पेंसर लगाया जाए। कोच में आरओ सिस्टम लगाएं भले ही यात्रियों से किराया ज्यादा ले लें।
3 टॉयलेट में ऑटो लॉक लगे
स्टेशनपर खड़ी ट्रेन में टॉयलेट का इस्तेमाल बड़ी समस्या है। ऑटो लॉक हों, ट्रेन खड़ी होते ही टॉयलेट लॉक हो जाए।