- Hindi News
- भारत दुनिया में सबसे तेजी से तरक्की करने वाला देश बना
भारत दुनिया में सबसे तेजी से तरक्की करने वाला देश बना
विश्वबैंकके अनुमानों से दो साल पहले ही भारत ने चीन को पछाड़ दिया है। सोमवार को जारी विकास दर के आंकड़ों में अक्टूबर-दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में हमारी जीडीपी ग्रोथ रेट 7.5% रही। जबकि इस तिमाही में चीन की ग्रोथ रेट 7.3% दर्ज की गई। साथ ही इस पूरे वित्त वर्ष के लिए विकास दर 7.4% रहने की उम्मीद जताई गई है। लेकिन विशेषज्ञों ने आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। दरअसल ये आंकड़े नए बेस ईयर 2011-12 के आधार पर आए हैं। पुराने बेस ईयर (2004-05) के हिसाब से तो जीडीपी ग्रोथ रेट 5.5% ही है। पेज11 भी देखें
(2014-15 के आंकड़े अनुमानित)
(आंकड़े सीएसओ के मुताबिक)
तिमाही नए आधार पुराने आधार पर पर
2012-135.1%4.5%
2013-146.9%4.7%
2014-157.4%5.5%
तिमाही 2011-12 के 2004-05 आधार पर के आधार पर
अप्रैल-जून2014 6.5%5.7%
जुलाई-सितंबर8.2%5.3%
अक्टूबर-दिसंबर7.5%जारीनहीं
1. बेस ईयर : यहहर पांच साल में बदलता है। इससे पहले 2010 में बदला था। इसे इसलिए बदला जाता है, ताकि आंकड़े मौजूदा वास्तविक मूल्य के करीब हों। चीन में भी हर पांच साल में बदला जाता है। मौजूदा बेस ईयर 2005 का है।
2.फैक्टर कॉस्ट के बदले मार्केट प्राइस : पहलेजीडीपी फैक्टर कॉस्ट के आधार पर आंकी जाती थी। अब मार्केट प्राइस के आधार पर आंकी जा रही है। किसी वस्तु को बनाने में जो लागत आती है (कंपनी के मार्जिन समेत) वह फैक्टर कॉस्ट होती है। जबकि टैक्स आदि जोड़ने के बाद की कीमत मार्केट प्राइस होती है।
ज्यादातर सेक्टर 7% के ऊपर
{वित्तीयसेवाओं, रियल्टी, ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, बिजली, गैस समेत कई सेक्टरों में विकास दर 7% से ज्यादा रही है।
{खेती की ग्रोथ रेट सबसे कम 1.1%, खनन की 2.3%, कंस्ट्रक्शन की 4.5%और मैन्युफैक्चरिंग की 6.8% रही।
6% बढ़ी प्रति व्यक्ति आय : इससाल प्रति व्यक्ति आय 74,193 रुपए रहने का अनुमान है। यह पिछले साल के 69,959 रुपए से 6.1% ज्यादा है।
^कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तो नया निवेश बढ़ रहा और ही मांग। फिर ये ग्रोथ कैसे हो सकती है। -एसोचैम, उद्योग संघ
^हमेंनए आंकड़ों को समझने की जरूरत है। पुराने आधार पर इस साल ग्रोथ रेट 5.5% रह सकती है। -रघुराम राजन, आरबीआई गवर्नर
चीन
भारत
7.3%
7.5%