पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1,195 खाताधारकों के नाम सामने आए

1,195 खाताधारकों के नाम सामने आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/अहमदाबाद | विदेशीबैंको में खातों को लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने एचएसबीसी के स्विट्जरलैंड और अन्य शाखाओं के 1,195 भारतीय खाताधारकों के नाम उजागर किए हैं। इनमें उद्योगपति, नेता, हीरा कारोबारी और अन्य लोग शामिल हैं। इन खातों में 2007 तक 4.1 अरब डॉलर (करीब 25,420 करोड़ रुपए) का बैलेंस था।

खुलासे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘नई सूची में ज्यादातर नाम सरकार को पहले से पता थे। विदेशी में गैरकानूनी खाता खोलने वालों पर कार्रवाई होगी।’ वहीं अहमदाबाद में एसआईटी चीफ जस्टिस एमबी शाह ने कहा, ‘हम अखबारी खबरों के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकते। पहले इनकी जांच करेंगे।’ दिल्ली में एसआईटी के उपाध्यक्ष अरिजित पसायत ने कहा, ‘हम 31 मार्च तक जांच पूरी कर लेंगे। ईडी और सीबीडीटी को नई सूची से जानकारियां जुटाने को कहा गया है।’