पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी शरीफ की न्यूयॉर्क में मुलाकात अभी तय नहीं

मोदी-शरीफ की न्यूयॉर्क में मुलाकात अभी तय नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाक ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को दी क्लीन चिट

भारतमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित विवादित कामों और बयानों से बाज नहीं रहे हैं। सोमवार को उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को क्लीन चिट दे दी। कहा, ‘हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस दर्ज नहीं है। वह अपने देश में कहीं भी घूमने के लिए आजाद है।’

बासित नई दिल्ली में उद्योग संगठन एसोचैम के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि सईद पाकिस्तानी सेना के साथ नियंत्रण रेखा पर क्या कर रहा था? इस पर बासित ने कहा, ‘वह पाकिस्तानी नागरिक है। इसलिए देश में कहीं भी घूमने के लिए आजाद है। इसमें समस्या क्या है।’ मुंबई हमलों में सईद की संलिप्तता के संबंध में बासित ने कहा, ‘कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। उसके खिलाफ कोई केस लंबित नहीं है।’ इससे पहले बासित भारत-पाकिस्तान वार्ता को बेपटरी कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को बुलाकर द्विपक्षीय वार्ता का माहौल बनाया था। पिछले महीने इस्लामाबाद में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक भी तय हो गई थी। लेकिन बासित ने कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात कर ली। इसके बाद भारत ने बैठक रद्द कर दी थी।

भारत के खिलाफ सईद की मुहिम

सईदने पाकिस्तान में मिली छूट का फायदा उठाते हुए भारत के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उसे भारत का ‘जल आतंकवाद’ करार दिया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने उसे आतंकी घोषित किया है। उसे पकड़वाने वाले को एक करोड़ डॉलर (करीब 61 करोड़ रुपए) इनाम देने का ऐलान किया है।

भारत ने हाफिज सईद को पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्व‌ारा क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, ‘उसे (सईद को) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उसके खिलाफ 99 प्रतिशत सबूत पाकिस्तान में हैं। क्योंकि उसने मुंबई हमले की पूरी साजिश वहीं रची। जिन्हें उसने इस्तेमाल किया वे सभी पाकिस्तानी थे।’ उस हमले में 166 लोग मारे गए थे।