पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेजे जा रहे 58 हजार एलपीजी सिलेंडर

भेजे जा रहे 58 हजार एलपीजी सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली कश्मीरमें आई विभीषिका में राहत कार्य को गति देने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से 58 हजार एलपीजी सिलेंडर वहां रवाना करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य पेट्रोलियम पदार्थों को भी वैकल्पिक मार्ग से वहां भेजने का निर्देश पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों को दिया है। इधर, अमेरिकी दूतावास की चार्ज अफेयर कैथलीन स्टीफंस ने राहत कार्य में मदद के उद्देश्य से विभिन्न एनजीओ को ढाई लाख डॉलर देने की घोषणा की है। यह राशि यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएस-ऐड) के माध्यम से दी जाएगी। कैथलीन ने कहा है कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेल कंपनियों को कहा है कि वे जम्मू-कश्मीर के वैकल्पिक मार्ग के साथ ही लेह-श्रीनगर मार्ग से तत्काल प्रभाव से पेट्रोलियम पदार्थो को कश्मीर पहुंचाए। इसके तहत 58 हजार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ ही 1557 किलो पेट्रोल, 3708 किलो डीजल भी वाया किश्तवाड़-सितान के रास्ते तथा लेह-श्रीनगर के रास्ते कश्मीर भेजा जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में 201 पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट हैं।

इनमें से 160 को कार्य करने लायक बना दिया गया है। जल्द ही अन्य पेट्रोल पंप को भी शुरू करने का कार्य किया जा रहा है।

------------------------------------------