पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदायूं दुष्कर्म मामले का मुख्य गवाह लाई डिटेक्टर टेस्ट में फेल

बदायूं दुष्कर्म मामले का मुख्य गवाह लाई डिटेक्टर टेस्ट में फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदायूंकी दो बहनों से दुष्कर्म मामले में नया मोड़ गया है। सीबीआई का कहना है कि मामले का मुख्य गवाह नजरू लाई डिटेक्टर टेस्ट में फेल हो गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक अहम सवालों को लेकर उसके जवाब विरोधाभासी थे।

नजरू इस मामले का एकमात्र चश्मदीद है। पुलिस ने उसी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। एफआईआर के मुताबिक, 14 15 साल की दो बहनों की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन नजरू के इस टेस्ट में नाकाम रहने से एफआईआर पर ही सवालिया निशान लग गया है।