पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। मुगलई शान का प्रतीक रहे एक बेशकीमती ऐतिहासिक खंजर लालकिले से चोरी हो गया है। इस खंजर को चुराने वाले सुपरचोर को पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग की आंतरिक जांच भी पकड़ नहीं पाई। कई महीनों तक जांच चली, लेकिन चोर का सुराग तक नहीं लग सका। थक-हारकर विभाग को पुलिस में शिकायत देनी पड़ी है। दरअसल, यह खंजर लाल किला स्थित इंडियन वार मेमोरियल म्यूजियम में रखा हुआ था, जोकि काफी बेशकीमती था। खंजर का हत्था हाथी दांत का है।
बीते मंगलवार को पुरात्तव विभाग की शिकायत पर उत्तरी दिल्ली की कोतवाली थाना पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज किया है। हालांकि चोरी की यह घटना पिछले साल 21 दिसंबर को हुई थी।
पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, यह एक बेहद एंटीक पीस था, जोकि निश्चित तौर पर मुगलकाल से ताल्लुक रखता है। उनके मुताबिक, घटना प्रकाश में आने के बाद विभागीय स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसके न मिलने पर अब इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक पिछले साल सिंगापुर के प्रधानमंत्री का लाल किला देखने का कार्यक्रम था। उस दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि गैलरी नंबर दो स्थित शोकेस नंबर पांच में रखा मुगलकालीन खंजर गायब है।
आगे स्लाइड में पढ़िए, किस म्यूजियम में पहुंच सुपरचोर ने लगाई सेंध और संग्रहालय की खासियत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.