पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव में आप के आठ उम्मीदवारों के बराबर वोट भी नहीं मिले कांग्रेस को

'आप' के आठ कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों पर पड़े भारी, वोटों की नहीं कर पाए बराबरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. देश की राजनीति में अबतक के चुनाव में सबसे ज्यादा चौकाने वाले रहे दिल्ली के नतीजों ने अच्छे-अच्छे राजनीतिक पंडितों के गणित फेल कर दिए हैं। कांग्रेस का तो इस चुनाव में पूरी तरह से सफाया हो गया है। कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों कुल मत आप के आठ प्रत्याशियों को मिले मत से भी कम हैं।

आप को इस बार 54.3 फीसदी वोट मिले। यानि आप को कुल 4840860 लोगों ने वोट किया। भाजपा को 32.2 प्रतिशत मत मिले। यानि भाजपा को 2869038 वोट मिले। कांग्रेस को महज 9.7 फीसदी ही मत मिले। कांग्रेस के लिए कुल 864911 लोगों ने वोट दिया। वहीं, बसपा को 1.3 फीसदी, इनलो को 0.6 फीसदी, निर्दलीय उम्मीदवारों को 0.5 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल को 0.5 फीसदी वोट मिले। नोटा पर 0.4 फीसदी यानि 35749 वोट पड़े।

आम आदमी की पार्टी के उम्मीदवारो को इन आठ विधानसभा क्षेत्रों विकासपुरी, मातिला, बुरारी, बावना, ओखला, करावल नगर, किरारी, देओली में कुल 894478 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस को कुल 70 सीटों पर 867027 ही कुल मत मिले हैं। विकासपुरी से आप के उम्मीदवार महिंदर यादव को 132437 मत मिले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह को पराजित किया।
मातिला क्षेत्र से आप के उम्मीदवार गुलाब सिंह को 127665 मत मिले। यहां से भाजपा के राजेश गहलोत हार गए। बुरारी से आप के संजीव झा को 124724 मत मिले। भाजपा के गोपाल झा यहां से हारे। बावना से आप के वेद प्रकाश को 109259 मत मिले। यहां से भाजपा के गुगन सिंह को 59236 मत मिले। ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान को 104271 मत मिले। यहां से भाजपा के ब्रह्म सिंह को 39739 मत मिले। करावल नगर से आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा को 101865 विजयी रहे। यहां भाजपा के मोहन सिंह को 57434 मत मिले। किरारी से आप के रितुराज गोविंद को 97727 मत मिले। यहां से भाजपा के अनिल झा को 52555 मत मिले। देओली से आप के प्रकाश को 96530 मत मिले। भाजपा के अरविंद कुमार को 32593 मत प्राप्त हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए किसे मिली सबसे बड़ी जीत।