नई दिल्ली. आम आदमी के नेता और कार्यकर्त्ता देर रात तक जीत का जश्न मनाते रहे। आप के नेता कुमार विश्वास के लिए तो दस फरवरी दोहरी खुशी लेकर आई। पहली तो यह की उनका दस फरवरी को जन्मदिन था दूसरी यह की उनकी पार्टी ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की। यह खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी।
आम आदमी की पार्टी की जीत आज उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा साबित हई। शाम को कुमार विश्वास के निवास पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें आप के कई नेताओं समेत अरविंद
केजरीवाल भी पहुंचे। केजरीवाल और कुमार विश्वास ने केक काटकर इस जश्न की खुशी मनाई।
देर रात तक कुमार विश्वास के जन्मदिन का जश्न चलता रहा। जन्मदिन के फोटो
अरविंद केजरीवाल के
फेसबुक पेज पर शेयर की गई। जश्न में पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। साथ ही टीवी कलाकार स्मिता बंसल भी पार्टी में दिखीं उनके साथ अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।
ये जश्न कुमार विश्वास के घर पर मनाया गया। कुमार विश्वास का जन्म 1970 में हुआ था। वे एम ए और पीएचडी कर चुके हैं। वे राजस्थान में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पार्टी की फोटो...