पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

AAP के लिए पूरे देश से आए समर्थक, कोई बिजनेसमैन तो कोई स्टूडेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली के दंगल में अरविंद केजरीवाल को विजयश्री दिलाने के लिए पार्टी का कुनबा पूरे देश से इकट्ठा हुआ था। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में गुरुवार को इसका नजारा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (आप) का झंडा बुलंद करने के लिए आप के समर्थक बीएचयू, मुंबई, उस्मानिया विश्वविद्यालय, केरल सहित विभिन्न राज्यों से दिल्ली पहुंचे थे। इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में कनॉट प्लेस सहित पूरी दिल्ली में नारेबाजी ढोल-नगाड़ों के साथ आप के पक्ष में जमकर प्रचार किया, जिसका जनता के बीच एक मनोवैज्ञानिक असर साफ नजर रहा था।
ये छात्र आप की स्टूडेंट विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के सदस्य हैं। सीवाईएसएस के एडवाइजरी सदस्य और उस्मानिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ.वेंकटेश का कहना है कि तेलंगाना से लगभग 200 लोग दिल्ली आए हैं। इनमें 100 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि सभी समर्थक 31 जनवरी से दिल्ली के करोलबाग, राजौरी गार्डन, गांधी नगर, कनॉट प्लेस सहित विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दिन में उनकी ड्यूटी कनॉट प्लेस में चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी दी गई थी। इसी तरह केरल के प्रत्येक जिले से 10-10 लोगों की टीमें आई हुई हैं।
मुंबई में पाइपिंग का कारोबार करने वाले नितिन 15 लोगों की टीम के साथ कनॉट प्लेस में चुनाव प्रचार कर रहे थे। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 पर ये अपनी टीम के साथ दिन में केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इनके अलावा आईटी कंपनी चलाने वाले एक युवक मुंबई से आकर गेटर नंबर 7 पर आप का झंडा बुलंद किए हुए थे। ये लोगों को आप को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे और टोपियां बांट रहे थे। इसी तरह उज्जैन की रहने वाली टेक्सटाइल डिजाइनर अपराजिता भी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आप की टोपियां बांट रही थीं। अपराजिता दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं।
शहीद डीएसपी के रिश्तेदार भी जुटे- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 3 मार्च 2013 में शहीद हुए डीएसपी जियाउल हक के रिश्तेदार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जियाउल हक की मौसी के बेटे समीर अहमद देवरिया और कुशीनगर से 20 लोगों की टीम के साथ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का प्रचार कर रहे थे। समीर अहमद दिल्ली में रहने वाले देवरिया और कुशीनगर के लोगों के बीच झाड़ू पर बटन दबाने की अपील कर रहे थे।
आगे की स्लाइड्स देखिए किस तरह हुआ 'आप' का प्रचार।