पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Assembly Election Results 2015 Analysis: आप के एक तिहाई से ज्यादा विधायक दागी

आप के एक तिहाई से ज्यादा विधायक दागी: रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी भले ही स्वच्छ राजनीति करने का दावा करती हो, लेकिन इस बार उसके चुने गए विधायकों में एक-तिहाई से ज्यादा दागी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के आंकड़ों के मुताबिक, आप के चुने गए 67 विधायकों में 23 (34 पर्सेंट) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, बीजेपी के चुने गए कुल तीन विधायकों में से एक ने अपने खिलाफ क्रिमिनल केस माना है।
दागियों की संख्या में आई कमी
इस बार चुने गए एक भी विधायक के खिलाफ मर्डर, मर्डर की कोशिश, महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे संगीन अपराधों में मामले दर्ज नहीं हैं। अच्छी बात यह भी है कि इस चुनाव में दागी विधायकों की संख्या में कमी आई है। इस बार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे कांग्रेस के 21, बीजेपी के 26, बीएसपी के 12 और 'आप' के 1 कैंडिडेट को हार मिली है।
साल दागी विधायक कुल विधायक दागियों का पर्सेंट
2015 24 70 34
2013 25 70 36
2008 29 68* 43
* इतने ही विधायकों के शपथपत्रों की जांच की गई।
साफ-सुथरी छवि वालों के जीतने की संभावना बढ़ी
साल बिना क्रिमिनल केस वालों के जीतने की संभावना (पर्सेंट में) क्रिमिनल केस वालों के जीतने की संभावना (पर्सेंट में)
2015 8 21
2013 7 19
2008 6 26
(सभी आंकड़ें एसोसिएशन ऑफ डेमाेक्रेटिक रिफॉर्म्स के)
यह भी पढ़ें:

कुछ फेमस, कई गुमनाम: इन लोगों के बिना कभी चुनाव नहीं जीत सकती थी AAP

10 बड़े कारण, जिनके चलते AAP ने कर दिया सबका सूपड़ा साफ

दिल्ली में AAP ने 14 महीने में कांग्रेस से 98% सीटें छीन लीं

चौथी बड़ी जीत AAP के नाम, सिक्किम में बना था 100% सीटें जीतने का रिकॉर्ड

AAP 67, BJP 03: कौन जीता, किसे हराया, ये है 70 विधायकों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव नतीजों का अमित शाह के बेटे की शादी पर भी असर, कई रस्में नहीं हुईं

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार