नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। आप प्रत्याशी अलका लांबा ने चांदनी चौक सीट से जीत दर्ज की है। एक जमाने में कांग्रेस नेता रहीं 39 वर्षीय अलका लांबा का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है।
रही हैं NSUI की अध्यक्ष
अलका लांबा की एक जमाने में कांग्रेस में इनकी इतनी धाक थी कि पार्टी के बड़े-बड़े नेता इनके दरबार में खड़े रहते थे। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी की गुड बुक में अलका का नाम सबसे ऊपर था। केसरी ने ही उन्हें NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाया था। दिल्ली की राजनीति बहुत कुछ दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के आसपास घूमती रही है। इस बार के चुनाव में भी कई उम्मीदवार ऐसे रहे, जो कभी न कभी डीयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। अलका लांबा भी डीयू की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
अलका लांबा का राजनीतिक सफर
>> 1994 में एक स्टूडेंट लीडर के तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरुआत की। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) ज्वाइन कर दिल्ली स्टेट गर्ल कन्वीनर की जिम्मेदारी संभाली थी।
>> एक साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के खड़ी हुईं। पहले ही चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की।
>> 1997 में ऑल इंडिया NSUI की प्रेसिडेंट बनाई गई। इसके बाद वो कांग्रेस में कई अहम पदों पर रहीं।
>> 2002 में इन्होंने राजनीति की मुख्य धारा में कदम रखा और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं।
>> 2003 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने दिल्ली के मोती नगर से वरिष्ठ बीजेपी नेता मदन लाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा।
>> 2006 में इन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य बना दिया गया।
>> 2013 में कांग्रेस पार्टी छोड़ आप (आम आदमी पार्टी) में शामिल हुईं।
बेस्ट एथलीट और बेस्ट लीडर रहीं
अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर, 1975 को हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज से पढ़ाई की है। 1995-96 तक वो यहां बेस्ट एथलीट भी रहीं। उसी साल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उन्हें बेस्ट लीडर का भी अवॉर्ड दिया था। एक फैशन शो के दौरान अलका लांबा रैम्पवॉक भी कर चुकी हैं।
विवादों से रहा नाता
अलका काफी स्टाइल लीडर हैं। एक ओर वो अच्छे वक्ता के रूप में खुद को पेश करती हैं, तो दूसरी ओर उनका नाता विवादों से भी रहा है। गुवाहाटी पीड़िता की पहचान उजागर करने का मामला हो या फिर अपने पति से अलग होने का। स्टूडेंट लाइफ से ही अलका को लाइम लाइट में रहना काफी पसंद रहा है। अलका ने कॉलेज में काफी स्टेज शो में भी हिस्सा लिया। 20 साल तक कांग्रेस में रही अलका को जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो पार्टी छोड़ दी। तब इस बात पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया
फेसबुक पर भी शेयर की थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अलका लांबा की कुछ फोटोज...