पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aap Delhi Bjp Kejriwal Somnath Bharti Latest News In Hindi

केजरीवाल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हटाने का दबाव बढ़ रहा है। इस मांग को लेकर भाजपा विधायक सोमवार को केजरीवाल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्द्धन के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने हंसते हुए उनकी बात सुनी।
हर्षवर्द्धन ने कहा कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने गैरकानूनी काम किया है, इसके बावजूद वह पद पर बने हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारती ने कार्यपालिका, विधायिका, न्‍यायपालिका, मीडिया सभी का अपमान किया है। अगर केजरीवाल ने भारती को नहीं हटाया तो हमारा आंदोलन शुरू हो गया है।
भारती अपने विधानसभा क्षेत्र (मालवीय नगर) के खिड़की एक्‍सटेंशन में कथित तौर पर सेक्‍स रैकेट चलाने वाली अफ्रीकी महिलाओं पर रेड डालने के लिए पुलिस से कह रहे थे। पुलिस ने सबूत के अभाव में कार्रवाई से इनकार किया तो दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। उसके बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ता गया।
उधर, 'आप' से निकाले गए बागी विधायक बिनोद कुमार बिन्‍नी भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं।