पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप ने भाजपा को कानूनी नोटिस भेजकर मांगा जवाब, नहीं तो जाएगी कोर्ट

आप ने भाजपा को नोटिस भेजकर मांगा जवाब, न म‍िलने पर जाएगी कोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को कानूनी नोटिस भेजा है। आप नेताओं का कहना है कि फंड एकत्रित करने के मामले में भाजपा नेता लगातार आप के खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं के इसी आरोप के खिलाफ आप ने भाजपा को नोटिस भेजा है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता लगातार आप के खिलाफ झूठा और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

आप ने भाजपा से पूछा है कि भाजपा बताए कि किस तरह से आप गलत तरीके से फंड एकत्रित कर रही है और विदेशी फंड लेने का उस पर लगाए गए आरोप का आधार क्या है। आप का दावा है कि एकमात्र आप ऐसी पार्टी है जो फंड लेने में पूरी तरह पारदिर्शता बरत रही है।

यूपीए सरकार के अलावा केन्द्र सरकार भी हाईकोर्ट में चंदा लेने के मामले में आप के मामले में कोई गड़बडी नहीं मिली है की दलील दे चुकी है। आप ने कहा है कि भाजपा आप की छवि खराब कर रही है। पार्टी ने भाजपा से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। यदि भाजपा निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देती है तो भाजपा के खिलाफ अदालत में अपील की जाएगी और मानहानि का मुकदमा दायरा किया जाएगा।

एक दिन में आप को मिला 28 लाख का चंदा : आम आदमी पार्टी के लिए 13 दिसंबर मालामाल दिन रहा। शनिवार को पार्टी को महज एक दिन में 28 लाख रुपए से ज्यादा चंदा मिल गया, जो कि पिछले डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है। पार्टी की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ाे के मुताबिक एक नवंबर से 2014 के बीच आम आदमी पार्टी को कुल 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा की धनराशि चंदे के तौर पर मिल चुकी है। इसमें से सर्वाधिक 28 लाख रुपए शनिवार को प्राप्त हुए।