पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election Results: आप की जीत के चार हीरो

केजरीवाल टीम के चार चेहरे, जिन्होंने बदल दिया दिल्ली चुनाव का खेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलेक्शन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनावों में 'आप' की जीत ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस धमाकेदार जीत के बाद विरोधी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने 'आप' की जीत को स्वीकार कर लिया है। नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। 'आप' की इस चौंकाने वाली जीत में केजरीवाल टीम के पांच लोगों की अहम भूमिका है। आइए, जानते हैं कौन हैं वे लोग, जिन्होंने दिल्ली चुनाव में पासा पलटकर रख दिया।
दिव्यांक अग्रवाल और टीम (सोशल मीडिया)
आईआईटी, बॉम्बे से दस वॉलिंटियर की एक टीम को आम आदमी पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता है। नवंबर 2014 में आईआईटी-बी वॉलिंटियर्स ने एक रिसर्च टूल विकसित किया था। यह सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों पोस्ट के आधार पर मतदाताओं के विचारों का विश्लेषण करता है।

इस टूल की मदद से आप को दिल्ली की जनता की भावनात्मक मुद्दों जैसे महिला सुरक्षा, बिजली बिल आदि को समझने में मदद मिली। इस टीम के सूत्रधार दिव्यांक अग्रवाल हैं। आईआईटी में फिजिक्स इंजिनियरिंग में उनका चौथा साल है। उनकी टीम के तीन से चार स्टूडेंट वॉलिन्टियर्स लगातार कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिल्ली ऑफिस से जुड़े रहते हैं और अपने डाटा से चुनाव रणनीति बनाने में मदद करते हैं। गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे कैम्पस में आप के एक हजार के करीब सदस्य हैं।
आगे पढ़ें: केजरीवाल के दायां हाथ माने जाने वाले मनीष सिसोदिया के बारे में ...