मुम्बई/दिल्ली. कौन बनेगा करोड़पति-7 का सेट, सवाल सात कराेड़ का, स्टूडियो में सन्नाटा, हॉट सीट पर दिल्ली के नरुला बंधु और सामने बैठे मेगास्टार
अमिताभ बच्चन अपने अनोखे अंदाज में कहते हैं, अचिन व सार्थक जी ... आप जीत गए हैं सात करोड़ रुपए। बहुत बहुत शुभकामनाएं।आने वाले कुछ दिनों में आप अपने टीवी सेट पर यह एपिसोड देख पाएंगे।
सोनी टीवी पर आने वाले इस गेमशो में दिल्ली से आए नरुला बंधु-अचिन और सार्थक सात करोड़ रुपए जीतने वाले अबतक के पहले प्रतिभागी बन गए हैं। अचिन-सार्थक ने 15 सवालों का जवाब देने के लिए अपनी चारों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। अचिन एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं जबकि छोटे भाई सार्थक अभी स्टूडेंट हैं। शो के होस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और
ट्विटर अकाउंट पर अचिन-सार्थक के इस अद्भुत सफलता की जानकारी दी।
शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु ने भी इन्हें बधाई दी है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह एपिसोड किस दिन टेलिकास्ट किया जाएगा।
वाह! ये अनोखे क्षण हैं:अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और िट्वटर पर दोनों की तस्वीरें डालते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, वाह रे-क्या अनोखे क्षण थे, क्या प्रतिभा थी और क्या अनूठा प्ले था।
‘मां के ओवेरियन कैंसर का इलाज कराएंगे’
अचिन व सार्थक ने कहा कि वे इस पैसे से सबसे पहले अपनी मां का इलाज कराएंगे और अपने लिए एक घर खरीदेंगे। अचिन-सार्थक की मां को ओवेरियन कैंसर है। इनके इलाज के लिए काफी पैसे की जरूरत है। बीते दिनों पिता जी के बिजनेस में हुए नुकसान के बाद उनका घर भी बिक चुका है। इनकी फैमिली की फाइनेंशियल कंडीशन इन दिनों ठीक नहीं चल रही थी। ऐसे में यह जीत उनके लिए नई उम्मीदें लेकर आई है।
पिछले दस साल से कर रहे थे कोशिश
अचिन पिछले दस साल से कौन बनेगा कराेड़पति का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं। वे पिछले चार बार से ऑडिशन में भी आ चुके हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आया। इस बार वे न सिर्फ हाॅट सीट तक पहूंचे बल्कि इतिहास बना गए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए शॉ की तस्वीरें।