नई दिल्ली.
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव जीते आदर्श शास्त्री का फैमली बैकग्राउंड सबको अचंभित कर देता है। इनके दादाजी देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे, तो पिता अभी भी पक्के कांग्रेसी हैं और सांसद रह चुके हैं। बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई में कुशल नेतृत्व का परिचय तो दिया ही। साथ में, 'जय जवान और जय किसान' का नारा भी दिया था।
देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बड़े पुत्र अनिल शास्त्री के बेटे हैं आदर्श शास्त्री।आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पहले वे
एप्पल और वोडाफोन जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं। एप्पल में वे सालाना 1 करोड़ से ज्यादा के पैकेज पर काम कर रहे थे। इसे छोड़कर उन्होंने 'आप' ज्वाइन की। वे AAP द्वारा दिल्ली को फ्री वाईफाई जोन बनाए जाने वाले प्रोजक्ट की कमान भी संभाल रहे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए एक करोड़ रुपए की नौकरी छोड़ी।