पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले में अब और गहन जांच होगी। उनके शरीर पर पाए गए चोटों के निशानों की एडवांस्ड फॉरेंसिक जांच होगी। उससे पता चल सकेगा कि सुनंदा की मौत आत्महत्या थी, हत्या या दुर्घटना।
जांचकर्ताओं ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के करीब एक दर्जन निशानों का उल्लेख है। दाईं हथेली पर दांत से काटने का गहरा निशान है। वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये चोटें कैसे लगी होंगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के समय डॉक्टरों ने चोट के निशान वाली चमड़ी फॉरेंसिक जांच के लिए संभाल कर रख ली थी। अब हिस्टोपैथोलॉजी जैसी एडवांस जांच से पता लगाया जाएगा कि ये चोटें कितनी पुरानी हैं। और कैसे हुईं।
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा (52) का शव पिछले शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में मिला था। उससे एक दिन पहले ट्विटर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार और शशि थरूर के रिश्तों को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। मामले की जांच गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.