नई दिल्ली.एयरपोर्ट मेट्रो में 2 या 2 से अधिक लोगों के साथ यात्रा करने पर अब हर टिकट पर 20 से 80 रु पए की छूट मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को विशेष छूट वाले ‘फैमिली फेयर्स’ की घोषणा की। इस योजना के तहत 4 लोगों के साथ-साथ यात्रा करने पर नई दिल्ली से द्बारका स्टेशन तक प्रति व्यक्ति किराया 180 रु पए से घट कर 100 रु पए हो जाएगा।
ऐसे ही 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 150 रु पए और 4 या उससे अधिक लोगों के एक साथ यात्रा करने पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 तक का प्रति व्यक्ति किराया 100 रु पए हो जाएगा। डीएएमपीईएल के प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट रिलायंस मेट्रो के सभी 6 स्टेशनों पर मिलेगी।