नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा की शिकायत पर शनिवार को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी सहित कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 354डी और आईटी एक्ट की धारा 66ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात आप नेता अलका लांबा ने विधायक विनोद कुमार बिन्नी सहित कुछ लोगों के खिलाफ कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी।
उल्लेखनीय है कि अलका लांबा और विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर किए गए एक पोस्ट को लेकर विवाद पैदा हुआ था। इस पोस्ट में शिकायतकर्ता अलका लांबा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था। ऐसा नहीं है कि अलका लांबा पहली बार किसी विवाद में फंसी हैं उनका इससे पुराना नाता रहा है। गुवाहाटी पीड़िता की पहचान उजागर करने का मामला हो या फिर अपने पति से अलग होने का। वो हमेशा से ही विवादों में रहकर दूसरों की आंखों में खटकती रही हैं।
आलका लांबा ने 21 सितंबर को अपना जन्म दिन मनाया। उनके जन्म दिन पर चलाई जा रही सीरीज के तहत dainikbhaskar.com आपको बता रहा है उनसे जुड़े कुछ विवाद।
अपनी स्टूडेंट लाइफ से ही अलका को लाइम लाइट में रहना काफी पसंद था। अलका लांबा ने कॉलेज में काफी स्टेज शो में हिस्सा लिया और जीते भी, जिससे उनकी छवि सबके सामने उभर कर आई। स्टूडेंट लाइफ से निकलते ही राजनीति में कदम रखनी वाली अलका पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस के साथ काम रही थीं, लेकिन अचानक दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की कमजोर हालत के बाद उन्होंने कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते वह नाराज थीं। इस बात पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया
फेसबुक पर भी शेयर की थी।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा ने
राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी, जबकि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने हमेशा राहुल गांधी की तरफदारी ही की। मुंबई में सचिन के रिटायरमेंट टेस्ट में जब राहुल गांधी के पहुंचने को अनलकी बताया गया तो अलका लांबा ने ही सबसे पहले मीडिया में आकर राहुल का बचाव किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर उन्होंने ही राहुल गांधी की तरफदारी करते हुए उनका पक्ष लिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए किन विवादों में फंसी अलका लांबा।