नई दिल्ली. हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयािरयों में जुट गई है। इनदिनों रैलियों का दौर जारी है। भाजपा प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी मंत्र के सहारे दिल्ली की सता हासिल करने की तैयारी कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के निर्देश पर दिल्ली भाजपा ने अपना पोस्टर तैयार कर लिया है। पोस्टर में भाजपा ने पीएम मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष
अमित शाह को जगह दी है। प्रदेश कार्यालय में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने औपचारिक रूप से कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी पोस्टर जारी किया।
चुनाव की तैयारी व प्रचार अभियान की कमान संभालने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का ही आसरा है।
जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा ने इस पोस्टर को दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा, निगम वार्डों से लेकर मंडल के घर-घर तक बांटने की तैयारी कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयार किए गए पोस्टर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मात देने के लिए नया नारा तैयार किया गया है। इस नारे में दिल्ली के विकास के लिए मोदी के साथ चलने की बात कहीं गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण कपूर का कहना है कि मोदी की धूम भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान तक मची है। दुिनया उनकी विकास व सोच का लोहा मान चुकी है।
दिल्ली में उनका जादू वोटरों के सिर चढ़कर बोलना तय है। भाजपा की नुक्कड़ सभाओं के खत्म होते ही इन पोस्टरों को अपने जिला अध्यक्षों के माध्यम से पार्टी हर वार्ड और घर-घर तक ले जाएगी।