पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTO:खूबसूरत बीवी और एक सेलेब्रिटी के बीच हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम डायरी : हमने शुरू की है एक ऐसी श्रृंखला जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुए हाई प्रोफाइल क्राइम केस को आपके सामने रखा जाएगा जिसका मकसद आम जनता को सचेत करना और अपराधियों को आगाह करना है। इसमें कड़ियों के जरिए उन हत्याकांड के बारे में बताया जाएगा, जिसने दिल्ली को हिला कर रख दिया। साथ ही जिनका संबंध या तो राजनैतिक या फिर किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति से है . साथ ही पढ़िए कुछ ऐसे केस जो अब तक मिस्ट्री ही बने हुए हैं।
###################################################################################
टोटल रिकॉल :
10 जनवरी 2000 को रीता का फोन बजता है। रीता फोन उठाती है तो उसे अपनी बहन अंजू की आवाज सुनाई देती है। फोन पर वह बेहद घबराई हुई लगती है। उसकी आवाज लड़खड़ा रही थी। अंजू ने फोन पर रश्मि से बात करने को कहा। तब रीता ने बोला ‘क्या बात है अंजू, तूने मेरा नंबर डायल किया है। मैं रीता बोल रही हूं, तू ठीक तो है।’ इस पर अंजू ने कहा कि कुछ भी ठीक नहीं है तुम सोहेब से बात करो। फिर सोहेब ने रीता को बताया कि अंजू और उनके बीच झगड़ा हो गया है। बात काफी बिगड़ चुकी है और अंजू आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। यह सुनकर रीता घबरा जाती है। रीता सोहेब से कहती है कि अंजू से बात करवाओ। लेकिन सोहेब कहता है कि अंजू बात नहीं करना चाहती। इतनी बात होती है और फोन कट हो जाता है।
रश्मि ने सोहेब को फोन किया तो सोहेब ने बताया कि वह अंजू को मना रहा है लेकिन अंजू जान देने की जिद लेकर बैठी है। इतनी बात होती है और फिर फोन कट हो जाता है। कुछ घंटो बाद रश्मि का फोन फिर बजता है। लेकिन इस बार जो वह सुनती है यह सोचकर तो जैसे उसके पैरों के नीचे से जमीन ही निकल जाती है। वह सुनकर दंग रह जाती है। आखिर ऐसा क्या हुआ था। इस कहानी को जानने के लिए आपको एक लव स्टोरी के बारे में जानना पड़ेगा। तब जाकर आपको इस वाकये के पीछे की कहानी पता चलेगी। यह मामला फेमस टीवी जर्नलिस्ट सोहेब इलियासी से जुड़ा हुआ है।
आगे की स्लाइड में देखिए कैसे प्यार के बाग में अचानक हुआ खूनी खेल....
ये भी पढ़ें

जब पंजाब की इस मॉडल के साथ लंदन में हुई शर्मनाक हरकत, देखें तस्वीरें

इनके नाम का बजता था डंका, अचानक मिट्टी में मिल गया सब : जानिए कैसे!

यहां सफेद चूहा पूरी करता है मनोकामना, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी!

भारत सरकार इस तोप को हिला भी नहीं पाई, चोरों ने काटा तो बहने लगा खून!

ये हैं इंडिया के टॉप 10 टूरिस्ट स्पॉट, बालाजी नंबर वन, गुजरात को मिला 9वां स्थान

जानें एक खिलाड़ी कैसे बना खूंखार डाकू, शेरों से दोस्ती और गरीबों का था मसीहा!