पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब मोबाइल का बटन दबाते ही मिल जाएगी रिजल्ट और एडमिशन की जानकारी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.मोबाइल यूजर्स की संख्या को देखते हुए इस बार डीयू प्रशासन एंड्रॉयड को सपोर्ट करने वाला ऐसा एप (एप्लीकेशन) विकसित करने जा रहा है जिससे रिजल्ट एवं एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी बटन दबाते ही मिल जाएगी।
मसलन डीयू एडमिशन, डीयू रिजल्ट या अबाउट डीयू की ऑप्शन पर क्लिक करते ही या लिखते ही दाखिला या रिजल्ट की जानकारी खुल जाए। इस एप को बनाने के लिए डीयू की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। डीयू के डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. गुरप्रीत सिंह टुटेजा बताते हैं कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को 24 मई तक आवेदन करना है।
छात्र द्वारा जो भी एप बनाया जाए वह उसका मौलिक कार्य हो। जिसमें डीयू एडमिशन, एग्जाम, डायरेक्टरी, कॉलेज, डिपार्टमेंट, वेबसाइट, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस लेक्चर्स, क्लस्टर इनोवेशन, विदेशी छात्र से संबंधित जानकारी बटन दबाते ही मिल सके, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। जिस छात्र का एप बेहतर होगा। उसे चुनकर ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी एप’ का नाम दिया जाएगा। यह गूगल से फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा। इस बारे में गूगल के अधिकारियों से भी बात हो चुकी है।