नई दिल्ली. मंगलवार को जैसे-जैसे मतगणना के दौरान दिल्ली में आम आदमी की पार्टी अपनी बढ़त बनाती जा रही थी। वैसे-वैसे आम आदमी की पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। दोपहर बाद आप के संयोजक अरविंद
केजरीवाल अपने समर्थकों के सामने आए और उनको संबोधित किया। केजरीवाल ने अपने परिवार के सदस्यों से भी लोगों को मिलवाया।
इस दौरान उनके साथ पार्टी का हर बड़ा चेहरा उनके साथ दिखा। इनमें एक चेहरा ऐसा भी था जो केजरीवाल के बेहद करीब होते हुए भी कभी राजनीतिक तौर पर उनके साथ मंच पर कभी नहीं देखा गया था। वो थी उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल।
‘हमेशा डर रहता है कि सरकार कोई एक्शन न ले ले’
जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनिता केजरीवाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने बोला कि 'ये मेरी पत्नी है। कभी भी सामने नहीं आती। ये सरकार में काम करती है। हमेशा डर रहता है कि सरकार कोई एक्शन न ले ले। आज मैं इनका हाथ खींचकर ले लाया और कहा डरो मत, सरकार कुछ नहीं करेगी। आज मैं जितनी मेहनत करता हूं, उसकी वजह यही हैं। ये मेरे पिता हैं। इनके आशीर्वाद के बिना मैं कभी भी नहीं जीत पाता। हम जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरी है।'
पिता भी थे इंजीनियर
अन्ना का आंदोलन हो या फिर केजरीवाल की 29 दिन की सरकार केजरीवाल की पत्नी राजनीति से दूर ही रहीं हैं। केजरीवाल के पिता (गोविंद राम केजरीवाल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, जबकि मां गीता देवी हाउस वाइफ। तीन भाई बहनों में अरविंद सबसे बड़े हैं। उनका एक छोटा भाई और छोटी बहन भी है। उन्होंने IRS अफसर सुनीता से शादी की, जो मैसूर में उनके साथ ही पढ़ती थीं। अरविंद-सुनीता के दो बच्चे हैं। 17 साल की बेटी हर्षिता और 12 साल का बेटा पुलकित।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अरविंद और सुनिता केजरीवाल की फोटो।