पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • See Photos Of Arvind Kejriwal's Wife And Other Family Members

ट्रेनिंग के दौरान सुनीता से मिले थे अरविंद, प्रपोज करने में लगे थे 4 महीने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल, वो आम आदमी जो बदलाव का चेहरा बनकर दिल्ली की सत्ता तक पहुंचा। एक बार फिर जनता ने केजरीवाल पर भरोसा दिखाया और दिल्ली चुनाव के ऐसे नतीजे सामने आए, जिसकी उम्मीद किसी भी पार्टी ने नहीं थी। खुद केजरीवाल ने भी इसे चौंकाने वाला नतीजा बताया है।
जीत के बाद केजरीवाल ने अपनी पत्नी और पिता को भी मीडिया से मिलवाया। हालांकि, उनकी फैमिली पहले भी कई मौकों पर सामने आ चुकी हैं, लेकिन राजनीति से दूर रही। हालांकि, इस बार चुनाव में जरूर उनके माता-पिता ने पार्टी का प्रचार किया।
अन्ना आंदोलन से मिली पहचान
16 अगस्त, 1968 में हरियाणा के हिसार में उनका जन्म हुआ था। अन्ना हजारे के जन आंदोलन से सामने आए अरविंद केजरीवाल ने कम समय में ही राजनीति में अपनी पहचान बनाई। देश के लिए कुछ करने की ललक ही केजरीवाल को आंदोलन और फिर राजनीति में ले आई।
अरविंद केजरीवाल का परिवार
केजरीवाल के पिता (गोविंद राम केजरीवाल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, जबकि मां गीता देवी हाउस वाइफ। तीन भाई-बहनों में अरविंद सबसे बड़े हैं। उनका एक छोटा भाई और बहन है। उन्होंने IRS अफसर सुनीता से शादी की, जो मैसूर में उनके साथ ही पढ़ती थीं। ये लव मैरिज थी। दोनों की मुलाकात नागपुर में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में अरविंद ने कहा था कि सुनीता से अपने दिल की बात कहने में उन्हें 4 महीने लग गए थे। अरविंद-सुनीता के दो बच्चे हैं। करीब 17 साल की बेटी हर्षिता और 12 साल का बेटा पुलकित।
प्रोफेशनल लाइफ
>> 1985 में IIT खडगपुर में एडमिशन लिया। मेकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।
>> 1989 में जमशेदपुर में टाटा स्टील में जॉब ज्वाइन किया, लेकिन कुछ ही समय में सिविल सर्विसेस की परीक्षा देने के लिए छुट्टी ले ली। 1992 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन आश्रम में वक्त बिताया। पहली बार में सिविल सर्विसेस एग्जाम पास करने के बाद 1995 में उन्होंने इंडियन रेवेन्यू सर्विस ज्वाइन की।
>> इसी दौरान मदर टेरेसा से मुलाकात हुई। 1999 के आसपास उन्होंने काम से 2 साल के लिए ब्रेक लिया, इस शर्त पर कि वो ज्वाइन करने के बाद अगले 3 साल तक नौकरी नहीं छोड़ सकते। इस दौरान केजरीवाल कई जन आंदोलनों से जुड़े।
>> 2003 में दोबारा नौकरी ज्वाइन की, लेकिन समाजसेवा का काम जारी रखा। 2006 में मैग्सेसे पुरस्कार मिला और इसके साथ ही नौकरी छोड़ दी। पुरस्कार राशि को एक एनजीओ को दान दे दिया।
>> 2011 में पहली बार केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन से जनता के सामने आए। जन लोकपाल बिल के आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।
>> 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन किया। दिसंबर 2013 में दिल्ली की 3 बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 49 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। 2015 के चुनावों में एक बार फिर जीत दर्ज की।
पर्सनल लाइफ
केजरीवाल पत्नी सुनीता को अपने परिवार की बैकबोन मानते हैं। वो कहते हैं कि नौकरी छोड़ने से लेकर राजनीति में आने तक के फैसलों में सुनीता ने न सिर्फ उनका पूरा साथ दिया, बल्कि परिवार का भी बहुत ख्याल रखा। केजरीवाल फिल्में देखने के शौकीन हैं। उनके फेवरेट एक्टर आमिर खान हैं। केजरीवाल अक्सर अपने परिवार के साथ फिल्में देखते हैं। केजरीवाल शाकाहारी हैं और इसी को अपनी फिटनेस का राज बताते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें अरविंद केजरीवाल की फैमिली फोटोज...