नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे सचिवालय में अपनी सरकार के एक महीने का ब्योरा पेश करेंगे। केजरीवाल ने पिछले महीने 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। माना जा रहा है कि सचिवालय में
बैठक के दौरान केजरीवाल कुछ अन्य मुद्दों पर भी फैसला ले सकते हैं। दूसरी ओर आज शाम पांच बजे 'आप' की राष्ट्रकारिणी की बैठक होगी, जिसमें
लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी।
वहीं कानून मंत्री
सोमनाथ भारती के आधी रात को छापे मारने के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह आज दिल्ली उपराज्यपाल से मिलेंगी। इस मुलाकात में वे सोमनाथ भारती पर एफआईआर दर्ज करने या उन्हें निलंबित करने की मांग करेंगी। दिल्ली
महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को आयोग के सामने पेश होने के लिए दो बार समन भेजे थे, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए।
आगे पढ़ें: केंद्र ने कोर्ट से कहा- विदेशी फंडिंग का ब्योरा नहीं दे रही ‘आप’