नई दिल्ली. दिल्ली चुनावों में ‘आम आदमी पार्टी’ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 70 में से 67 सीटों पर उसका कब्जा है, मात्र 3 सीटें बीजेपी को मिली हैं, जबकि कांग्रेस तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।
'आप' की जीत का सबसे ज्यादा श्रेय जाता है अरविंद
केजरीवाल को, जिनकी मेहनत रंग लाई। हालांकि, इस बार चुनाव में केजरीवाल के साथ ही उनके माता-पिता भी चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखे थे।
यूं तो चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशियों के नाते-रिश्तेदार लगे हुए थे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा
अरविंद केजरीवाल के माता-पिता ने।
केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और मां गीता देवी अपने बेटे के चुनाव प्रचार में गली-गली घूम रहे थे। वो दिन में 11 बजे घर से निकलते थे और रात 8 बजे तक क्षेत्र में रहते थे। इस दौरान वो 'आप' के कई और उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार कर रहे थे।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी नूपुर शर्मा के माता-पिता ने भी उनका जमकर प्रचार किया था। नूपुर के पिता विनय शर्मा, मां रूपाली के अलावा देहरादून से मामा सुनील और मामी अलका भी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आए थे। उनके और भी तमाम रिश्तेदार चुनाव के दौरान दिखाई दिए।
इसके अलावा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. किरण वालिया के बेटे समीर और बहू ने भी उनके लिए प्रचार किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रचार की कुछ फोटोज...