पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Assorted Colors Will Decorate The World Book Fair

विविध रंगों से सजा होगा विश्व पुस्तक मेला, उपलब्ध होगा 20 देशों का साहित्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. विविध रंगों से सजा विश्व पुस्तक मेला 14 फरवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होने जा रहा है। मेले का आयोजन 22 फरवरी तक चलेगा। साहित्य प्रेमियों के लिए विश्व पुस्तक मेला 2015 में 20 देशों का साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में करीब 600 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें लेखन मंच के 400 से अधिक कार्यक्रम शामिल हैं।
मेले के दौरान साहित्य प्रेमियों को 200 से अधिक विदेशी लेखकों से मिलने का मौका भी मिल सकेगा। इसके अलावा मेले में हर शाम संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। संगीत संध्या की शुरुआत ब्रज रस की लीला के साथ शनिवार को हाेगी।
विश्व पुलिस मेले से जुडे़ वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मेले की थीम ‘पूर्वोत्तर के स्वर’ रखा गया है। मेले में विदेश के कई प्रतिनिधि मंडल भाग ले रहे हैं। जिसमें 200 से अधिक लेखक और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस वर्ष सिंगापुर से 14, दक्षिण कोरिया से 11 और चीन से पांच लेखकों का एक प्रतिनिधि मंडल मेले में शिरकत करने वाला है। इसके अतिरिक्त मेले में एक मंडप भी लगाया गया है।
जिसमें आबिद सुरती, सुधीर तैलंग, अजित नाइनन जैसे कार्टूनिस्ट सहित प्रयाग शुक्ल और डा. मधु पंत जैसे साहित्यकार साहित्य प्रेमियों से रूबरू हाेंगे। अधिकारी ने बताया कि किताबों का कारोबार बढ़ाने के लिए देश-विदेश के विभिन्न प्रकाशक कंपनियों के 125 से अधिक सीओ, प्रबंध निदेशक और निदेशक भाग लेंगे। वहीं फिक्की के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 27 देशों के प्रतिनिधि एवं भारत के 80 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं।
तीस देशों की संस्कृति से हो सकेंगे रूबरू
मेल में इस वर्ष 30 देशों के दूतावासों काे भी आमंत्रित किया गया है। ये दूतावास अपने देशों की संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन मेले के दौरान पेश करेंगे। मेले में हर शाम आयोजित होने वाली संगीत संध्या में विभिन्न तरीकों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे टिकट
विश्व पुस्तक मेले का रुख करने वाले साहित्य प्रेमियों को राजीव चौक, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21, वैशाली और विश्वविद्यालय, प्रगति मैदान, द्वारका सहित 37 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध रहेंगे।