पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी: अब 10 साल में कर सकेंगे स्नातक की डिग्री पूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत अपनी डिग्री 10 वर्ष में पूरी कर सकेंगे। पहले उन्हें डिग्री पूरी करने के लिए छह वर्ष का समय मिलता था। गुरुवार को दो बजे तक चली डीयू की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। काउंसिल की दो दिन की विशेष बैठक में चार वर्ष के स्नातक के लिए 11 बुनियादी पाठ्यक्रमों सहित कुल 54 पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है।
काउंसिल के सदस्य संजय कुमार ने कहा कि छात्र अब अपनी डिग्री छह के बजाए दस वर्षो में पूरी कर सकेंगे। वे कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके बैचलर ऑनस..र्बीटेक की डिग्री ले सकेंगे। पहले डिग्री पूरी करने के लिए छह वर्ष की समयसीमा थी और बीए ऑनस..र्बीटेक की डिग्री के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक था। कुमार ने कहा कि विषयों के पाठ्यक्रमों की प्रतिवर्ष समीक्षा की जाएगी और उसके अनुसार बदलाव किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के कार्यो में हस्तक्षेप ठीक नहीं : मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा लागू किए जा रहे चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में हस्तक्षेप करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुलपति को निर्देश देना देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। थरूर ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू करना सरकार का निर्णय नहीं है। यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया है और यह उसका विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को बदलना मेरे हिसाब उचित नहीं है।
थरूर ने कहा कि मंत्री होने के नाते हमारी जिम्मेदारी यह देखने कि है कि इस निर्णय में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है कि नहीं। मंत्रालय को खुद को वृहद नीतिगत मसलों तक ही सीमित रहना चाहिए।