पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से हटाए जाने की दिशा में पहल करने पर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को तानाशाह करार दिया और उनपर दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाया। सिंह ने उप-राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने की पहल के संबंध में उनके समक्ष अपने विचार पेश किए।
एलजी से मुलाकात के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मैं एक संवैधानिक पद पर हूं और दिल्ली सरकार मुझे नहीं हटा सकती है। मैंने डीसीडब्ल्यू के नियमों की पुस्तिका उन्हें सौंपी ताकि उन्हें इस बात का पता चल सके कि सरकार अध्यक्ष को पद से नहीं हटा सकती है।
उन्होंने कहा कि जंग ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मामले और नियम पुस्तिका को देखेंगे। सिंह ने कहा कि वे केजरीवाल एवं उनके मंत्री तानाशाह बन गए हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार काम करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.