नई दिल्ली। प्रगति मैदान के आईटीपीओ में चल रही सुरक्षा प्रदर्शनी के हॉल संख्या 12 में एक ऐसा बायोमेट्रिक मशीन पेश किया गया है जो हाथ गीले या गंदे होने पर भी अंगुलियो का निशान पढ़कर आने वालों की पहचान कर लेती है। इसी तरह एक फेस रिकोग्नाइज्ड बायोमेट्रिक मशीन है जिसमें कमांड देने के बाद परिचित के आने पर गेट खोल देता है।
एक ऐसा भी मशीन का प्रदर्शन किया गया है जिससे देश से लेकर विदेश के कार्यालयों में आने वाले कर्मचारी की उपस्थिति लिया जा सकता है। प्रगति मैदान में चल रहे प्रदर्शनी में देश से लेकर विदेश के 250 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है। मेले में घर, फैक्टरी, वाहन से लेकर सीमा के सुरक्षा के लिए उपकरण बनाने वाले कंपनियों ने भाग लिया और अपने उपकरणों को प्रदर्शित किया है।