नई दिल्ली. दिल्ली में आम आदमी की पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में पार्टी के कार्यकर्त्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस के कार्यलयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को भारी बहुमत मिला है। आप ने 67 सीटें जीत ली हैं। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। जीत का जश्न दिल्ली में देखते ही बन रहा है।
कई जगह डीजे लगाकर आप के कार्यकर्त्ता पार्टी के पैरोडी पर डांस कर रहे हैं। ऐसा ही हाल देश के दूसरे राज्यों का है। वहां भी यह लोग जश्न मना रहे हैं। आप की जीत के बाद देशभर के कार्यकर्त्ताओं मे जमकर उत्साह है। और वह इस खुशी को जमकर सेलीब्रेट भी कर रहे हैं।
आम दिनों में नेताओं और दूसरे लोगों की भीड़ से आबाद रहने वाले भाजपा और कांग्रेस के कार्यलयों में आज नेता भी नहीं पहुंचे। एक तरह से कहा जाए तो यहां पार्टी की हार के बाद मायूसी का माहौल और सन्नाटा पसरा हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटो।