पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election Results:Rekha Gupta Lost Against AAP Candidate

टूटा बीजेपी की रेखा गुप्ता का रिकॉर्ड, पहली बार हारीं चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.दिल्ली चुनाव में ‘आप’ की अप्रत्याशित जीत ने कई रिकॉर्ड बनाए और कई नेताओं के रिकॉर्ड टूटे भी। इनमें से एक रहीं शालीमार बाग सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता। रेखा कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रही हैं और आज तक कोई चुनाव नहीं हारी थीं। ये पहला मौका है जब उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
रेखा गुप्ता काफी कम उम्र से ही आरएसएस की मेंबर रहीं हैं। उनका राजनीतिक करियर 1992 में दौलत राम कॉलेज में दाखिले के बाद शुरू हुआ। कॉलेज में वे एबीवीपी से जुड़ीं।
रेखा गुप्ता की जीत का सिलसिला
>> 1994-95 के बीच दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी रहीं।
>> 1996-97 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष भी रहीं।
>> 2012 में रेखा गुप्ता ने नगर निगम का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
>> इसके बाद काफी वक्त तक बीजेपी में काम करने के बाद अब उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया है।
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर रह चुके हैं। रेखा की एमए तक की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने एआईआईएमए कॉलेज से एमबीए भी किया है। रेखा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से हुई है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए रेखा गुप्ता की कुछ फोटोज...