पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Fielded EightBJP Fielded Eight Candidates Candidates

दिल्ली छावनी चुनाव : भाजपा ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और सांसद मीनाक्षी लेखी।)
नई दिल्ली. भाजपा ने 11 जनवरी को दिल्ली छावनी बोर्ड के होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को कर दी। आठों प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और सांसद मीनाक्षी लेखी ने संवाददाता सम्मेलन में की। भाजपा ने वार्ड संख्या एक से रविन्द्र तंवर, वार्ड संख्या दो से रचना कादियान, वार्ड संख्या तीन से कविता जैन, वार्ड संख्या चार से जगत सिंह लोहिया, वार्ड संख्या 5 (एससी वार्ड) से लालचंद महरोलिया, वार्ड संख्या 6 से ले.कर्नल तेजेंद्र चौधरी, वार्ड संख्या सात से तनवीर धामा और वार्ड संख्या आठ से प्रियंका चौधरी को मैदान में उतारा है।
ज्ञात हो कि भाजपा ने 2008 में जीते हुए उम्मीदवार लालचंद महरोलिया को छोड़ ब्रिजेश तंवर, प्रदीप कादियान, संजीव नैयर, नीलम देवी, नीना शर्मा, कुमारी अनुपमा त्रिपाठी व देवराज आहूजा का टिकट काट दिया है। टिकट काटने से नाराज सदस्यों ने प्रदेश कार्यालय में हंगामा भी किया जिसे लेखी ने पार्टी ने निजी मामला बताया है। 11 जनवरी को यहां रहने वाले करीब 90 हजार लोग अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करेंगे। छावनी बोर्ड के सीईओ एबी धर्मा रेड्डी ने बताया कि 11 से 12 दिसंबर को आठों सीट के लिए सुबह 10.30 बजे से सायं चार बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 15 दिसंबर को जांच और 17 दिसंबर को अपील की जा सकेगी।18 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने वालों के खिलाफ आई शिकायतों पर सुनवाई होगी। 19 दिसंबर तक कोई भी दावेदार अपना नाम वापस ले सकेगा।

छावनी बोर्ड चुनाव अधिकारी के कार्यालय से 20 दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 जनवरी को सुबह आठ बजे से पांच बजे के बीच मतदान के बाद 12 जनवरी को मतगणना के साथ चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। छावनी बोर्ड के लिए पिछली बार चुनाव 2008 में हुए थे। उस समय आठ में से छह सीट भाजपा ने जीती थी और एक सीट निर्दलीय और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। गुरुवार को 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन कराया।