पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी महासचिव संगठन रामलाल, दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार
किरण बेदी, विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों और सभी उम्मीदवारों तथा अन्य नेताओं ने भाग लिया। उपाध्याय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘बैठक में हमारे सभी विधानसभा क्षेत्रों का विश्लेषण और मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर हमारा पूर्वानुमान है कि भाजपा दिल्ली में किरण बेदीजी के नेतृत्व में अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।’ हालांकि उन्होंने यह अनुमान नहीं लगाया कि भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में कितनी सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने विश्वास जताया कि पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा,‘हमें अपनी जीत का भरोसा है।