पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. शायर-गीतकार गुलजार और बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने आगामी वैश्विक पुस्तक मेले को अपना समर्थन दिया है। नई दिल्ली वैश्विक पुस्तक मेले के 22वें सत्र का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। इसका आयोजन प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के साथ किया जाएगा। इस साल का विशेष अतिथि देश पोलैंड है। पुस्तक मेला नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाना है।
इरफान ने कहा कि किताबें किसी भी भावुक और संवेदनशील इंसान की परवरिश का अहम हिस्सा हैं। किसी का व्यतित्व इस बात से परिभाषित होता है कि वह किस तरह की किताबें पढ़ता है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं इस प्रयास का हिस्सा बनने के लिए सबसे अच्छा रहूंगा। आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेले, आगामी नई दिल्ली वैश्विक पुस्तक मेले के 360 डिग्री प्रचार और समर्थन अभियान का हिस्सा हैं।
नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में 20 सेकेंड का एक ऑडियो और वीडियो क्लिप होगा। इसमें दो हस्तियां होंगी। यह विभिन्न टीवी और एफएम रेडियो चैनलों पर दिखाया जाएगा। गुलजार ने भी इस अभियान को अपनी आवाज दी है। यह अभियान खासतौर पर युवाओं के बीच किताबों और उन्हें पढऩे की वकालत करता है।
नेशनल बुक ट्रस्ट के निर्देशक एमए सिकंदर ने कहा कि गुलजार और इरफान दोनों ही सिनेमा और साहित्य जगत में खास पहचान रखते हैं। वे साहित्य और थियेटर के प्रतीक हैं। यह अच्छा संकेत है कि लोग किताबों और पढऩे को प्रोत्साहन देने के लिए आगे आए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.