पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Came To Power In The Employment Contract Will End The Practice

सत्ता में आए तो रोजगार में खत्म होगी ठेकेदारी प्रथा: भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. सोमवार को रामलीला मैदान में भाजपा सांसद उदित राज ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। अनुसूचित जाति, जनजातियों के संगठनों के परिसंघ के बैनरतले आयोजित इस दलित रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, सांसद विजय गोयल और अनुप्रिया पटेल ने भी रैली को संबोधित किया। गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलने व भाजपा की पार्टी विद डिफरेंस की छवि को चरितार्थ कर अगले 5 वर्ष में दलित समुदाय के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के अप्रत्याशित अवसर देने का वादा किया।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री के दलित सम्मान के सपने को साकार करने के लिए रोजगार में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाएगी। डॉ. उदित राज ने मंच से कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर भारत का दलित समाज बहुत उम्मीद से देख रहा है बिल्कुल उस तरह जैसे आजादी के समय कभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की ओर देखता था।
मंगलवार को भाजपा की 75 सभाएं
दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा मंगलवार को दिल्ली में 75 स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन करेगी। सांसद परेश रावल सफदरजंग एवं नानकपुरा, किरन खेर करोल बाग, कीर्ति आजाद इंदरा कल्याण कैम्प, एस.एस. आहलुवालिया तिलक नगर, मेनका गांधी भोगल, विजय गोयल कमला नगर, दलीप सिंह भूरिया भजनपुरा, साक्षी जी महाराज कुंवर सिंह नगर, सतपाल सिंह बवाना में तो सत नारायण जैतिया पीतमपुरा में सभाओं को संबोधित करेंगे।