पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फु़टपाथ पर कब्जे से लग रहा घंटों जाम, यात्रियों को हो रही खासी दिक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन के फुटपाथों पर अतिक्रमण की वजह से रिवर क्लब साइड रोड पर लोगों को घंटों जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इन फुटपाथों पर इन दिनों पेट्रोल पंप के मालिकों से लेकर टायर पंचर, ढाबा मालिक, नाई, फल व जूस बेचने वाले, बिल्डिंग मेटेरियल से लेकर कार मैकेनिकों ने कब्जा कर रखा है।

अतिक्रमण की वजह से मयूर विहार एक्सटेंशन रिवर क्लब साइड रोड पर शाम से लेकर देर रात तक नोएडा रोड से शेखर अपार्टमेंट, फ्रेजर सूट, सांई बाबा मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन चालक महज आधा किलोमीटर का रास्ता पार करने में घंटों जूझते रहते हैं। एक तरफ रिलायंस मॉल से निकलने वाले लोग समाचार अपार्टमेंट मार्केट की तरफ मुड़ जाते हैं वहीं सीएनजी पेट्रोल पंप से वाहन लेकर आने वाले वाहन मालिक इमेज फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा फुटपाथ पर लगाए गए मशीन की वजह से वे सड़क पर ही वाहन पार्क कर रहे हैं। पैदल यात्रियों को भी मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हैरानी की बात है एमसीडी इस समस्या से बेखबर है।
फु़टपाथ पर की गई अतिक्रमण के बारे में विभाग को जानकारी नहीं थी। आपके द्वारा दिखाई गई फोटो के आधार पर कि रिवर क्लब साइड रोड के पेट्रोल पंप इमेज फिलिंग स्टेशन द्वारा फु़टपाथ पर लगाए गए डीजल फिलिंग मशीन व प्रदूषण चेंकिंग बूथ, ढाबा सहित समाचार अपार्टमेंट मार्केट के फु़टपाथ पर भी लोगों के द्वारा कब्जा है। इसके लिए स्थानीय पुलिस से फोर्स लेकर लाइसेंसिंग और फूड दोनों की संयुक्त ड्राइव टीम बनाकर इन अतिक्रमण को हटाने के साथ इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन आयल को भी फु़टपाथ पर फिलिंग मशीन लगाने के लिए नोटिस सर्व की जाएगी। अतीक अहमद, उपायुक्त, शाहदरा साउथ जोन
आगो का स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।