पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाइनीज फोन की लॉन्चिंग पर पहुंचे सोनम और ऋतिक, देखिए तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. स्मार्टफोन की दुनिया में एक और जानी मानी चाइनीज कंपनी ओपो ने अपना फोन लांच कर दिया है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में चाइनीज कंपनी भारतीय बाजार में दस्तक दे रही है। गुरुवार को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित ग्रैंड होटल में इसकी लांचिंग की गई। लांचिंग में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सोनम कपूर शामिल हुईं। सोनम और ऋतिक ने इस दौरान वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।
चाइनीज कंपनी के यह फोन दुनिया का पहला स्‍व्रिल कैमरे वाला स्‍मार्टफोन है। फीचर्स के मामले में भी ये कंपनी एलजी और सैमसंग जैसी कंपनी को भी पीछे छोड़ता है। फिलहाल कंपनी ने भारत के मात्र 12 शहरों में अपने मॉडल लॉन्च किया है। जिनमें बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसा शामिल हैं। वैसे तो विश्व बाज़ार में ओपो एन1 पिछले साल सितंबर मे ही लॉन्च हो चुका है पर अब ये भारतीय बाजार में भी अपना जादू चलाने को तैयार है।
ओपो का एन-1 स्‍मार्टफोन में बेहतरीन डिजाइन के साथ स्‍व्रिल कैमरे की खास खूबी है जिसकी मदद से आप एक ही कैमरो को फ्रंट और रियर दोनों कैमरों की तरह प्रयोग कर सकते हैं। ओपो एन-1 में 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है जिसे 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।
इस फोन के कैमरे के साथ ड्युल लिड फ्लैश लाइट भी लगी हुई हैं। इससे आप अपनी खुद की तस्‍वीर बेहतर क्‍वालिटी के साथ ले सकते हैं। ओपो का कहना है कि कैमरे को 100000 बार घुमा सकते हैं यानी अगर आप 7 साल तक कैमरे को हर दिन 40 बार घुमाएं तब भी इसमें कोई खराबी नहीं आएगी।
आगे की स्लाइड में देखिए फोन लांचिंग के मौके पर पहुंचे ऋतिक और सोनम कपूर की तस्वीरें...