(दिल्ली एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग पत्नी के संग)
नई दिल्ली. चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग रात को करीब 9:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शी चिनपिंग की पत्नी भी उनके साथ रहीं। चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान विवादास्पद सीमा मुद्दों को सुलझाने के अलावा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। भारत को उम्मीद है कि शी की यात्रा से दोनों देशों के 'हितों व चिंताओं' का समाधान किया जाएगा और सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों के रास्ते में बाधा बन रहे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को निपटाया जाएगा।
चीने के राष्ट्रपति शी चिनपिंग अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर वे पहले अहमदाबाद पहुंच थे। चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के स्वागत के लिए अहमदाबाद में जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। दिल्ली भी चिनपिंग के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। विजय चौक और राजपथ पर चीन और भारत के लहराते झंडे चीन के राष्ट्रपति के आने की सूचना दे रहे हैं।
चीनी राष्ट्रपति का विरोध
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के विरोध में तिब्बतियों ने बुधवार को राजधानी में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। तिब्बतियों ने पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने तिब्बत की आजादी की भी मांग की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम शी के भारत दौरे का विरोध कर रहे हैं। हम चीन से तिब्बत की आजादी चाहते हैं जहां मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।’ प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने चीनी दूतावास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए चीनी राष्ट्रपति की भारत के टूर के दौरान की तस्वीरें।