पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बीच पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बीच पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली । पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही राजधानी के मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। हल्की बूंदाबांदी और शीतलहर ने दिल्ली का पारा लुढ़का दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की गई। आया नगर में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई, वहीं पालम, लोधी रोड, सफदरजंग पर भी बारिश हुई। जिससे सामान्य दिनों की तुलना में शनिवार को राजधनी में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एम दुरैस्वामी ने बताया कि कैस्पियन और ब्लैक सागर से उठ रहे चक्रवातों के कारण पश्चिमी विक्षोभ लगातार बना हुआ है। इन सागरों से उठ रहे चक्रवात पहले अफगानिस्तान के ऊपर से गुजर रहे थे अब वह अफगानिस्तान के अंदर से होकर पाकिस्तान और भारत में पहुंच रहे हैं। जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानों में भी शीतलहर का दौर बढ़ेगा। रविवार को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम में अधिकतम आर्द्रता 88 और न्यूनतम आर्द्रता 51 फीसदी बनी हुई है। इसके कारण सामान्य दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही वातावरण में धुंध बढ़ेगी फिर 18 और 19 दिसंबर को आसमान में बादल छाएंगे। क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अभी बना रहेगा।