पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की दादी ने अवॉर्ड शो के दौरान बॉलीवुड के विलन के साथ

कपिल की दादी का अवॉर्ड शो में धमाल, कभी दिखाया ठुल्लू तो कभी किया Kiss

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दादी के किरदार में अली और किस करते हुए राजपाल यादव)
नई दिल्ली. बुधवार शाम दिल्ली के फिक्की सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा, रंजीत मौजूद रहे। साथ ही, रंधीर कपूर और राजपाल यादव भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। समारोह के दौरान सबसे खास रहीं कॉमेडी नाइट्स की दादी। दादी बने अली असगर ने स्टेज पर काफी मस्ती भी की। दादी ने स्टेज पर मौजूद सभी कलाकारों को किस किया। राजपाल यादव भी मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने तो दादी को ही किस कर दिया।
सभी कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सभी लोगों ने आह्वान किया कि मानवाधिकारों की रखवाली के लिए प्रत्येक देशवासी को अपनी जिम्मेदारी समझाएंगे, जिससे सभ्य समाज का सपना साकार हो सके। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के कई ऐसे लोगों को अवॉर्ड दिए गए, जिन्होंने इस क्षेत्र में योगदान दिया है।
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सभी कलाकारों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान कॉमेडी नाइट्स की दादी ने अपने अंदाज में लोगों से बातचीत की। वहां मौजूद सभी कलाकारों ने भी लोगों से बात की।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इवेंट की फोटो।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह