पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीडीए हाउसिंग स्कीम: 41 फ्लैटों की कीमतों में भारी इजाफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रतीकात्‍मक
नई दिल्ली. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपनी फ्लैट स्‍कीम के तहत हाेने वाले ड्रॉ से पहले ही कीमतों में भारी वृद्धि कर दी है। इस हाउसिंग स्कीम के 41 फ्लैटों की कीमत में 2 से 9 लाख रुपए तक का इजाफा किया गया है। बदलाव के बाद अब सफल आवेदकों को शालीमार बाग इलाके में बनने वाले 37 लाख के एक फ्लैट के लिए 46.50 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरह, रोहिणी सेक्टर 20 एवं 25 में टाइप ए के तहत आने वाले 40 फ्लैटों की कीमत 19.80 लाख रुपए से बढ़ाकर 21.40 लाख रुपए कर दी गई है।
बता दें कि डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत 25 हजार फ्लैटों का आवंटन होना है। 1 सितंबर से आवेदन फॉर्म की बिक्री शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। पिछले 20 दिनों के दौरान लगभग 10 लाख फॉर्मों की बिक्री होने के बाद डीडीए ने अचानक से दो इलाकों में फ्लैटों की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी। डीडीए प्रवक्ता नीमोधर के मुताबिक, फ्लैटों की कीमत का आकलन करने में त्रुटि होने की वजह से यह समस्या आई है। इसलिए सुधार करते हुए कीमतों में संशोधन किया गया है।
लोगों में नाराजगी
रोहिणी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गुप्ता का कहना है कि योजना की घोषणा होने के 20 दिनों बाद डीडीए का यह फैसला आम लोगों के हितों के विपरीत है। देशभर में लगभग 10 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म खरीद लिए हैं। मयूर विहार निवासी निर्मला देवी ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि डीडीए ने पहले ही कीमतें ज्यादा निर्धारित की हैं और अब इनकी कीमतें और बढ़ाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है, क्योंकि फ्लैटों का कब्‍जा पाने के बाद उनकी दोबारा से मरम्‍मत करानी पड़ती है।
आगे पढ़ें, क्यों सफल आवेदकों के लिए भी आसान नहीं डीडीए फ्लैट की कुंजी...