नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 में से 67 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा केवल 3 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस की सबसे बड़ी हार हुई है।
पहली बार 70 में 67 सीट किसी एक पार्टी की
दिल्ली की 70 सीटों पर पहली बार किसी पार्टी के 67 विधायकों ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 28 सीटें पानी वाली आप ने इस बार 67 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया।
पांच साल केजरीवाल का नारा इस चुनाव में सबसे सकारात्मक व लोकप्रिय नारा साबित हुआ। लेकिन जैसे ही मंगलवार को रुझान व नतीजे आने शुरू हुए और आप को बढ़त मिली, समर्थकों ने नारा लगाना शुरू किया, दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत रहे हैं हम।
नई सरकार के समक्ष होंगी यह चुनौती
केजरीवाल सरकार के सामने लोगों को सस्ती दरों पर बिजली देने, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, 500 नए स्कूल खोलने, सरकारी महकमों में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करने के अलावा युवाओं के लिए दिल्ली में फ्री वाईफाई फैसिलिटी मुहैया कराने जैसी घोषणाएं नई सरकार के समक्ष मुख्य चुनौतियां होंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए हर सीट का हाल।