नई दिल्ली. दिल्ली में प्रत्याशियों का लक इवीएम में लॉक हो गया है। 10 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें से नई दिल्ली और कृष्णा नगर सीट पर सबकी नजर होगी, यहां से (क्रमश:)आप के संयोजक अरविंद
केजरीवाल और भाजपा की
किरण बेदी मैदान में हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे चेहरे हैं जो दिल्ली की राजनीति के दिग्गज माने जाते हैं। इनमें कोई कॉलेज से ही राजनीति कर रहा है तो कोई अपनी जॉब छोड़कर चुनाव लड़ रहा है।
इनमें पत्रकार रहे मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और शर्मिष्ठा मुखर्जी चुनाव लड़ रही हैं। इनमें कोई आईआईटी से पास है तो कोई पत्रकार रह चुका है।
तीन दलों के प्रमुख नेता
तीन प्रमुख दलों के सीएम पद के उम्मीदवारों के अलावा कुछ हाई प्रोफाइल चेहरे भी इस चुनाव में छाए रहे। भाजपा प्रत्याशी प्रो. जगदीश मुखी, साहब सिंह चौहान, कृष्णा तीरथ, मोहन सिंह बिष्ट, नरेश गौड़, विनोद कुमार बिन्नी, विजेंद्र गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र सिंह शंटी। कांग्रेस उम्मीदवारों में डा. एके वालिया, हारून युसूफ, मतीन अहमद, शोएब इकबाल, राजकुमार चौहान, मुकेश शर्मा, किरण वालिया, राष्ट्रपति की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी के अलावा योगानंद शास्त्री, प्रहलाद सिंह साहनी और सुभाष चोपड़ा पर सबकी नजर होगी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों में मनीष सिसोदिया, राखी बिड़लान, गिरीश
सोनी, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन, प्रोमिला टोकस, अलका लांबा, वंदना कुमारी,सोमदत्त, कपिल मिश्रा प्रमुख हैं।
पत्रकार और आईआईटीअन भी चुनाव लड़ रहे
इनमें मालवीय नगर से आप के प्रत्याशी सोमनाथ भारती आईआईटी पास हैं और वकील भी हैं। साथ में पूर्व पत्रकार मनीष सिसोदिया, मंगोलपुरी से राखी बिड़लान भी चुनाव लड़ रहे हैं।