नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की कुछ समय में मतगणना शुरू हो जाएगी। 14 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही है। भाजपा का आंतरिक सर्वेक्षण भी उसे 34 सीटें दिला रहा है। मतगणना शुरू होने के पहले ही
किरण बेदी के समर्थक उनके घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे।
एक एग्जिट पोल में तो आप को 70 सदस्यीय सदन में 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए विश्वास प्रकट किया है कि उसे दिल्ली में 16 वर्षों के अंतराल के बाद सत्ता मिलेगी। पार्टी ने कहा कि उसे 34-38 सीटें मिलेंगी। मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के 296 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो पंजीकृत पार्टियों के 183 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में कुल 194 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
केजरीवाल को पूर्ण बहुमत मिलने का पूरा भरोसा
आम आदमी पार्टी के प्रमुख
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। मतगणना से एक दिन पहले, केजरीवाल ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नई दिल्ली विधानसभा सीट के अपने समर्थकों से यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शाम करीब 6 बजे मुलाकात की। केजरीवाल ने बताया ‘पूर्ण बहुमत मिलने का पूरा भरोसा है। मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।’
परिणाम को लेकर नर्वस नहीं हूं: बेदी
भाजपा की मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरण बेदी ने कहा कि नतीजों को लेकर वह नर्वस नहीं हैं। क्योंकि वह कर्म में विश्वास करती हैं। बेदी ने कहा, “मैंने राजधानी में चुनाव प्रचार अभियान में 17 दिन में 1500 किलोमीटर की यात्रा की। अपना सबकुछ झोंक दिया। मैं कर्म में विश्वास करती हूं। मैं हमेशा यही करती रही हूं।’’
अगर हारे तो महासचिव पद से इस्तीफा दे सकते हैं माकन
सूत्रों ने कहा है कि अगर माकन चुनाव हार जाते हैं तो वह पार्टी महासचिव या कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख के पद पर बने नहीं रहेंगे। एक चुनावी सर्वेक्षण में कहा गया है कि सदर बाजार सीट पर दौड़ में वह तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें सिर्फ 11 फीसदी मतदाताओं ने पसंद किया हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें आप की कई सीटों पर है कांटे की टक्कर , सात सीटों पर उतारे गए नए चेहरे