पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में मतदान केंद्रों पर दिखे बड़ चेहरे

दिल्ली के VIP वोटर: गांधी परिवार से लेकर कई दिग्गज वोट डालने पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा के चुनावों में शनिवार को जल्दी मतदान करने वाले लोगों में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आप के नेता अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी और रॉबर्ड वाड्रा, मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार किरण बेदी और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन शामिल थे। इन चुनावों में सभी की नजरें आप और भाजपा पर टिकी हैं। सोनिया के साथ ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी पहुंची। शीला दीक्षित ने वोटिंग के बाद सड़क से कचरा हटाकर डस्टबिन में डाला।

चुनाव में कड़ी चुनौती पेश करने वाले आप नेता केजरीवाल ने प्रतिष्ठित नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की बीके दत्त कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में सुबह लगभग 10 बजे अपना वोट डाला। केजरीवाल की भाजपाई प्रतिद्वंद्वी किरण बेदी ने मालवीय नगर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और वोट डालने की अपील की।
दिल्ली चुनावों में कांग्रेस का चेहरा बने अजय माकन ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि समर्थन वाली स्थिति पैदा होने पर पार्टी न तो आप को कभी समर्थन देगी और न ही उससे समर्थन लेगी। वर्ष 2013 में हुए चुनावों के बाद कांग्रेस ने आप को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दिया था।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने 49 दिन तक सत्ता में रहने के बाद सरकार से इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण कुमार सबसे पहले मतदान करने वाले कुछ लोगों में शामिल थे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इन चुनावों में विजय भाजपा की होगी।
राष्ट्रपति ने नहीं डाला वोट
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदान केंद्रों का दौरा किया, लेकिन मतदान से दूर रहे। उन्होंने गणराज्य का प्रधान होने के नाते किसी भी पार्टी के पक्ष में वोट न देने का फैसला किया। राष्ट्रपति की बेटी और ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि मैं जीत को लेकर आश्वस्त हूं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए वोटिंग की फोटो।