वोटिंग से पहले हुए सर्वे में ही आगे निकल गई थी AAP
एबीपी नील्सन के जनवरी के सर्वे में कहा गया था कि आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिल सकती हैं। वहीं फरवरी के प्री-वोटिंग सर्वे में आप को 35 सीटें दी गईं। इसी तरह एचटी-सी फोर ने भी नवंबर अंत के सर्वे में आप को 24 ही सीटें दी थीं। लेकिन वोटिंग से पहले हुए सर्वे में बताया कि
केजरीवाल की पार्टी को 36 से 41 सीटें मिल सकती हैं।
भाजपा पहले आगे चल रही थी लेकिन कई प्री-वोटिंग सर्वे में उसे कम सीटें दी गईं। एबीपी-नील्सन ने भाजपा को जनवरी में 34 लेकिन फरवरी में 29 सीटें दीं। एचटी सी-फोर ने भाजपा को जनवरी में 29 से 34 सीटें दीं लेकिन प्री-वोटिंग सर्वे में 27 से 32 ही सीटें दीं।